औरैया, मई 15 -- फफूंद, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच कस्बे की चरमराई बिजली व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने पर नगर पंचायत फफूंद ने विद्युत विभाग से व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड औरैया को ज्ञापन भेजकर दो अतिरिक्त लाइनमैन तैनात करने तथा पेयजल आपूर्ति के समय बिजली कटौती न करने की मांग की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद अनवर कुरैशी ने बताया कि इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। शासन की ओर से शहरी क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन फफूँद कस्बे को करीब 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बार-बार लाइन ट्रिपिंग और फाल्ट होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。

बिजली व्यवस्था की समस्या कहा कि विद्युत लाइनों में फाल्ट आ...