अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे रोड से सटे फफाला मार्केट की समस्या के निराकरण को बुधवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यापारियों से संवाद किया। वहां पर चौपाल लगाई और व्यापारियों से समस्या पूछी। व्यापारियों ने समस्याओं को बताया और नगर आयुक्त ने कहा कि उनका निराकरण किया जाएगा। यूजर चार्ज देने पर सहमति बनी। बुधवार दोपहर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने फफाला मार्केट में ड्रग्स एंड केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय दुकानदारों के साथ नगर निगम से संबंधित समस्याओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने फफाला मार्केट में क्षतिग्रस्त सड़क का संज्ञान लेते हुए निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल पैचवर्क शुरू कर सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- बाजार की समस्याएं लेकर नगर निगम - पुलिस के पास पहुंचे व्यापारी स्...