फफकते हुए मां बोली-सीएचसी में इलाज मिलता तो बच जाती मासूम
लखनऊ, सितम्बर 12 -- सांप के डसने से 22 दिन की मासूम बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मां पूजा का कहना है कि समय पर सीएचसी में इलाज मिल जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निगोहां के उदयपुर निवासी दिलीप फास्ट फूड का ठेका लगाते हैं। उनकी पत्नी पूजा के मुताबिक, गुरुवार रात दो बजे वह 22 दिन की बच्ची के साथ बेड पर सो रही थीं। इस दौरान सांप ने बच्ची के हाथ में डस लिया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: रेफर की पर्ची में उलझकर 22 दिन की मासूम ने दम तोड़ा आरोप हैं कि वह बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचीं। मैटरनिटी विंग से लेकर इमरजेंसी तक इलाज के लिए भटकती रहीं। कई बार गुहार लगाने के बावजूद बच्ची का इलाज नहीं मिला था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.