सोनभद्र, सितम्बर 7 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल में मेंटर्स डे 2026 का आयोजन प्रशासनिक भवन ऑडिटोरियम में किया गया। मेंटोरिंग की संस्कृति को सुदृढ़ करना, अनुभव एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा मेंटर्स और मेंटीज के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) किशोर कुमार होता ने दीप प्रज्वलन, एवं केक कटिंग के साथ शुभारंभ किया। सम्बोधन में मेंटीज को निरंतर सीखने व एक-दूसरे से अनुभव साझा करने को जरूरी बताया। समारोह में प्रतिभागियों के लिए फन गेम्स एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेंटर्स एवं मेंटीज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मणिक्यन सुरेश, महाप्रबंधक(टीएस एवं परियोजना) देबब्रता त्रिपाठी, महाप्रबं...