रांची, दिसम्बर 29 -- रातू, प्रतिनिधि। राजधानी रांची से महज 10 किलोमीटर दूर रातू स्थित फन कैसल पार्क में नए साल 2026 के स्वागत को लेकर जबरदस्त तैयारियां की गई हैं। नववर्ष को यादगार बनाने के उद्देश्य से फन कैसल पार्क में पांच दिवसीय जिंगल्स 2026 का शानदार आगाज सोमवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत होते ही युवाओं ने जोशीले नृत्य की प्रस्तुति दी, जिससे पार्क में मौजूद पर्यटक झूमने को मजबूर हो गए। वहीं कई गायकों ने अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए किड्स डांस, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता और जादूगर द्वारा हाथ की सफाई जैसे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। पार्क में लगे झूलों के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधियों का लोगों ने जमकर आनंद लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.