बदायूं, मई 27 -- बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण बरेली स्थित फन सिटी वॉटर पार्क में आयोजित किया गया। बच्चों ने वॉटर पार्क में तैराकी के गुण सीखने के साथ वेव पूल में जमकर मस्ती की। सुबह करीब 10 बजे छात्र फन सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने नाश्ता करने के बाद विभिन्न झूलों और मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लिया। बच्चों ने जंपिंग ट्रेन, अफ्रीकन जंगल, मोगैंबो की गुफा, ममी, फन सिटी ट्रेन, रेंजर, क्रेजी कार, नाव और वाटर फॉल का भरपूर लुत्फ उठाया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सावधानी के साथ भ्रमण करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक और सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। यह भी पढ़ें- फनसिटी में बच्चों ने की जमकर मस्ती यह भी पढ़े...