अमरोहा, अप्रैल 6 -- मंडी धनौरा। फतेह सिंह यादव इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लौहर्रा में सोमवार को वार्षिक रिजल्ट वितरित किया गया। विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य देवव्रत यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान अंकित त्यागी, गौरव शर्मा, रोहित सागर, मुकेश कुमार, नारायण सिंह, रणवीर चौधरी, नितीश यादव, सुरभि यादव, कपिल कुमार, प्रभा सैनी, खजान सिंह, कमल सैनी, गजेंद्र सिंह, कपिल चौधरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.