फतेहाबाद में कल जन पंचायत, अतुल प्रधान आएंगे
आगरा, अगस्त 21 -- फतेहाबाद में समाजवादी पार्टी की वृहद जन पंचायत 23 अगस्त को होने जा रही है। इसमें पार्टी के चर्चित नेता और सरधना से विधायक अतुल प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस पीडीए पंचायत, जनसभा का आयोजन पूर्व प्रत्याशी रूपाली दीक्षित ने किया है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पवन प्रजापति ने बताया कि पीडीए जन-पंचायत दोपहर 1:00 बजे राजाराम हाईस्कूल में होगी। इसमें सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, समाज के सभी वर्गों की आवाज को मजबूती देने का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसमें शामिल होने वाले ग्रामीणों से उनके मुद्दों पर चर्चा और संवाद भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने सभी पार्टी नेताओं से पंचायत में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.