मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पारू प्रखंड के फतेहाबाद गांव के निकट गंडक नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण को लेकर सामाजिक प्रभाव का आकलन कराया जाएगा। इसपर 18 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। खर्च का प्राक्कलन तैयार कर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को भेजा गया है। प्राक्कलित राशि जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इस उच्च स्तरीय पुल के साथ एप्रोच पथ का भी निर्माण कराया जाना है। इसके लिए 54.803 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस कार्य में करीब एक माह का समय लगने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.