आगरा, मई 29 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा 21 पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष की गाड़ी रोकने को लेकर टोल कर्मियों और किसान नेताओं के बीच तककार हो गई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि तहसील बाह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव आगरा से नसीरपुर कट के रास्ते घर जा रहे थे। मैसेज होने के बावजूद टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। करीब एक घंटे तक आगे नहीं जाने दिया।गाड़ी रोके जाने को लेकर टोल कर्मियों और किसान नेता के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष दीपक तोमर कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा 21 पहुंच गए। टोल प्लाजा प्रबंधन को मामले की जानकारी हुई तो टोल प्लाजा मैनेजर मौके पर पहुंचे और कि...