आगरा, जनवरी 8 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा फतेहाबाद के समीप अतिक्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चलाया। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ एक्सप्रेसवे के आसपास अवैध रूप से खड़े वाहनों और सर्विस रोड पर नियम विरुद्ध संचालित ढाबों की जांच की। ढाबे बंद मिले। पुलिस ने एक्सप्रेसवे व सर्विस रोड पर खड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एसीपी ने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे पर अतिक्रमण और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.