फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का नोएडा में निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
आगरा, सितम्बर 24 -- BJP MLA Chhotelal Verma Passes Away: आगरा जिले के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार को नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। बीते दो दिनों से बुखार से पीड़ित विधायक की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है। फतेहपुरसीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि छोटेलाल वर्मा को दो दिन से बुखार था। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आगरा के राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर गुरुवार को परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत और बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के एक अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.