गया, फरवरी 25 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्रेसर की कमी के कारण मरीजों को इलाज के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज प्राथमिक उपचार, चोट-इलाज, टांका, पट्टी व अन्य आपात सेवाओं के लिए पहुंचते हैं, लेकिन ड्रेसिंग कार्य के लिए ड्रेसर की उपलब्धता नहीं होने से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में फोर्थ ग्रेड कर्मी का सहारा लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दशक से ड्रेसर का पद खाली है। यहां एकमात्र फोर्थ ग्रेड स्वास्थ्यकर्मी ही ड्रेसर का काम कर रहा है। इसी एक कर्मी पर पूरे दिन का भार आ जाता है, जिससे मरीजों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। खासकर सड़क दुर्घटना, खेत-खलिहान या घरेलू कार्य के दौरान घायल हुए मरीजो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.