फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर कमियां दूर करने के निर्देश
आगरा, जून 24 -- सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टीम ने स्टेशन, प्रतीक्षालय कक्ष, प्लेटफॉर्म, कैटरिंग स्टाल, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, रिजर्वेशन ऑफिस व वाटर बूथ का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया व कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने के लिए निरीक्षक एवं पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया व स्टेशन की साफ-सफाई उच्च स्तरीय बनाये रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण करने वाली टीम में एसीएम संजय कुमार गौतम, शेर सिंह मीना, मनीष मिश्र, पीसी अग्रवाल, टीके अग्निहोत्री आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.