आगरा, दिसम्बर 10 -- फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा 20 से 25 दिसंबर तक होगी। 20 दिसंबर को किरावली में शुरू होने वाली स्पर्धा का समापन 25 दिसंबर को अकोला में होगा। स्पर्धा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एकलव्य स्टेडियम में सांसद राजकुमार चाहर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया सांसद खेल स्पर्धा का शुभारंभ 20 दिसंबर को सुबह किरावली मिनी स्टेडियम से दो किमी की 'नमो दौड़' के साथ होगा। यह दौड़ महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी। दौड़ में विजयी महिला खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय विजेता को 7100 व तृतीय विजेता को 5100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस वर्ष महिला, पुरुष और दिव्यांग वर्ग में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, रस्साकसी, कुश्ती, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रि...