गया, अप्रैल 27 -- फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को बीडीओ शशिभूषण साहू और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में जेई, एईएस व लू से बचाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। साथ ही इसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई है। बैठक में मुख्य रूप से जेई, एईएस व लू से बचाव व इसके लिए पूरी तरह से तैयार रहने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी सेविकाओं को हिदायत दी गई है। बीडीओ ने जेई, एईएस व लू को लेकर सीएचसी में तैयार किये गए वार्ड का निरीक्षण किया। साथ ही इसे हमेशा तैयार रखने का निर्देश दिया है। ताकि इन बीमारियों से ग्रसित लोगों को तत्काल समुचित इलाज मिल सके। चिकित्सा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.