फतेहपुर सीएचसी में सीएचओ को मिला आपात स्थिति में जीवन बचाने का विशेष प्रशिक्षण
गया, जून 1 -- फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार निराला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हीट स्ट्रोक, हार्ट अटैक समेत विभिन्न आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करने के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में सही प्राथमिक उपचार और समय पर की गई मदद से मरीज की जान बचाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- फतेहपुर सीएचसी में सीएचओ को मिला आपात स्थिति में जीवन बचाने का विशेष प्रशिक्षण इसके लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.