जामताड़ा, फरवरी 18 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। क्षेत्र के सागाजोड़ी मोड़ के समीप बुधवार को हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन गुप्ता के रूप में की गई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार वाहन (संख्या बीआर-03 जीबी 9672) ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मोहन गुप्ता अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे चार बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.