गया, अप्रैल 1 -- फतेहपुर के रघवाचक गांव मे जब दो होनहार छात्रों का एक साथ अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। इस हृदय विदारक दृश्य को देख लोग आंसू नहीं रोक पाए। गांव में किसी के घर चूल्हे नहीं जले। दोनों छात्रों को गांव स्थित श्मशान घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गांव में अब भी मातम पसरा हुआ है। रघवाचक के दोनों छात्र रौशन और राहुल का शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनके गांव पहुंचा, वहां कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार और विलाप से माहौल गमगीन हो गया। मां-बाप, भाई-बहन, दादा-दादी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव में शोक का ऐसा माहौल था कि घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हर कोई स्तब्ध और दुखी नजर आया। दोनों छात्रों की एक साथ उठी अर्थी ने पूरे गांव को झकझोर कर रख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.