गया, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के बगाही गांव के पास से सोमवार को अहले सुबह 2641 लीटर देसी व अंग्रेजी शराब और 18 बाइक जब्त की गई है। हालांकि सभी तस्कर मौके से बचकर भाग गए। यह झारखंड इलाके से तस्करी कर लाई जा रही थी जिसे नवादा जिले के उत्पाद विभाग की टीम पकड़ी है। बताया गया है कि नवादा जिले के उत्पाद विभाग की टीम गया-नवादा की सीमा पर शराब के खिलाफ कार्रवाई में जुटी थी। इसी समय उन्हें झारखंड इलाके से गुरपा व फतेहपुर के रास्ते बाइक से भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर ले जाने की सूचना मिली। इसके बाद वे त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपीमोड़ से मेयारी जाने वाली सड़क में घेराबंदी की। इसी समय बाइक से शराब लेकर आ रहे तस्करों ने उन्हें देख शराब लदी बाइक को सड़क पर पटक कर भाग भागे। इसके बाद शराब के साथ सभी बाइक को जब्त कर लिया गया। इधर, शराब जब्...