फतेहपुर में 145 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार
गया, अक्टूबर 7 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के पिंडरी गांव से पुलिस ने मंगलवार देर शाम 145 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड से शराब की खेप तस्करी कर पिंडरी गांव के रास्ते लाए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की, लेकिन तस्कर शराब छोड़कर भाग निकला। मामले में मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.