गया, दिसम्बर 5 -- फतेहपुर-कर्मा मुख्य सड़क से पुलिस ने 1400 लीटर देसी शराब और इस अवैध धंधा में प्रयुक्त 8 बाइक जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को भी पकड़ा है। जबकि सात शराब तस्कर पुलिस से बचकर मौके से भागने में सफल रहा है। गुप्त सूचना पर सिंधुगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि झारखंड इलाके से बड़ी मात्रा शराब की तस्करी कर कर्मा, भंवारी, फतेहपुर के रास्ते लाए जाने की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद शराब के साथ तस्करों को पकड़ने के लिए वे पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ फतेहपुर-कर्मा मुख्य सड़क में घेराबंदी की। इसी समय झारखंड इलाके से बाइक से शराब तस्करी कर ला रहे शराब तस्कर पुलिस को देख शराब लदी बाइक को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। जबकि सात शराब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.