गया, मार्च 13 -- स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। छात्रा को रास्ते से उठाकर सुनसान जगह पर लेजाकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में चार किशोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच कर घटना स्थल से अहम साक्ष्य जुटाई है जिसे जांच के लिए अपने साथ ले गई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की यह घटना बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री सरकारी स्कूल से परीक्षा देकर अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी समय रास्ते से सुनसान जगह पर चार किशोरों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.