फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर, संवाददाता। खखरेरु थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास बुधवार सुबह एक स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बस ने एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गंभीर घायल है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी 14 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र शंकर लाल कस्बे के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। गांव से करीब सौ मीटर आगे आते ही दामपुर मार्ग पर पीछे से आई एक स्कूली बस ने पहले साइकिल सवार आयुष को रौंदा। इसके बाद आगे जा रहे बाइक सवार 22 वर्षीय शिवम यादव पुत्र विजय कुमार निवासी बरईपुर को भी टक्कर मार दी। आयुष की तो मौके पर ही मौत हो गई। शिवम गंभीर घायल है। हादसे क...