फतेहपुर में सांड ने पटक-पटककर वृद्ध की ले ली जान
गया, जून 1 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघवाचक गांव में एक उग्र सांड के आतंक ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार की देर शाम सांड के हमले में गांव के 70 वर्षीय पुना महतो की मौत हो गई है। सांड ने अब तक आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों को घायल कर चुका है। इसमें किसी का हाथ टूट गया तो कई के हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोट आई है। गांव में सांड के लगातार हमलों को लेकर लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
घातक हमले का विवरण ग्रामीणों ने बताया कि पुना महतो रविवार की शाम घर से किसी काम के लिए निकले थे। इसी दौरान उग्र सांड ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सांड ने उन्हें कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया। लेकिन, उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.