गया, मई 3 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 56 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई। इससे तीन दिन पहले भी नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 2.08 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बजरंगबली मोड़, झंडाचौक और दो मुहान मोड़ पर वाहनों की सख्ती से जांच की गई। पुलिस टीम ने 50 वाहनों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, पॉल्यूशन समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 56 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.