जामताड़ा, मई 3 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के अध्यक्ष व सचिव के निर्देश पर शनिवार को फतेहपुर प्रखंड के भूरीसीमल गांव में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पीएलवी अमित कुमार मंडल ने ग्रामीणों एवं क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कुशल एवं अकुशल मजदूरों के बीच अंतर को समझाया। साथ ही मजदूरी करते समय सेफ्टी किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- मजदूर दिवस पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन उन्होंने श्रमिकों को दुर्घटना बीमा योजना एवं श्रम विभाग द्वारा जारी श्रम कार्ड...