गया, जनवरी 2 -- फतेहपुर में वाहन के धक्के से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। बिजली मिस्त्री (लाइन मैन) दिनेश कुमार राजा (35) फतेहपुर थाना क्षेत्र के डुमरीचट्टी गांव के रहने वाला था। थाना क्षेत्र के शाहपोखर रेल फाटक के पास गुरुवार की शाम घर लौटने के दौरान दुर्घटना हुई। परिजनों ने बताया कि दिनेश फतेहपुर पावर सब स्टेशन में लाइन मैन के रूप में कार्यरत था। वह गुरुवार को भी ड्यूटी पर गया था। काम के बाद वह शाम में घर लौट रहा था। शाहपोखर रेल फाटक के पास एक वाहन ने धक्का मार दिया। जानकारी मिलते ही इलाज के लिए गया जी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई। सुबह में परिजन शव लेकर फतेहपुर थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज ...