बस्ती, नवम्बर 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बस्ती इकाई ने चारो तहसीलों में धरना दिया। यह धरना अधिकारियों पर असंवेदनशीलता, संवादहीनता और दमनात्मक प्रवृत्ति के विरोध में दिया। लेखपाल संघ ने शुक्रवार को धरना देने की सूचना एक दिन पहले ही डीएम व संबंधित अधिकारियों को दे दिया था। लेखपाल संघ अध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री अंकित चौधरी ने बताया कि जिले के चारो इकाईयों बस्ती सदर, हर्रैया, भानपुर और रुधौली में सुबह 11 बजे से धरना दिया गया। यह धरना फतेहपुर जिले में तहसील के अधिकारियों के अमानवीय, असंवेदनशील एवं दमनात्मक व्यवहार के कारण लेखपाल सुधीर कुमार के मृत्यु के विरोध में किया गया। लेखपाल संघ ने कहा कि 26 नवंबर को लेखपाल सुधीर कुमार का विवाह था। वह 2024 बैच के लेखपाल थे। एसआईआर के नाम पर उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.