गया, मई 9 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयाकला पंचायत के शिवानापर गांव में एक महादलित महिला के साथ मारपीट करने, जातिसूचक गाली-गलौज व छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता कैली देवी ने फतेहपुर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के शिवानापुर गांव निवासी मुकेश मांझी की पत्नी कैली देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की देर शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही कुछ लोग लाठी, डंडा, तलवार एवं लोहे का रॉड लेकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि हमले के दौरान उनके सिर पर लोहे की रॉड और तलवार से वार किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो...