गया, अप्रैल 30 -- फतेहपुर प्रखंड की नौडीहा झुरांग पंचायत अंतर्गत कुंभियातरी गांव स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम में गुरुवार को परम पूज्य सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सत्संग प्रेमियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रभात फेरी से हुई। पंसस मुकेश कुमार के अगुआई में सुबह करीब 5:30 बजे निकली प्रभातफेरी में दर्जनों श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु गांव की गलियों से गुजरे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की भी इसमें अच्छी सहभागिता देखने को मिली। यह भी पढ़ें- कटिहार: संतमत सत्संग आश्रम में मनाई गई महर्षि की जयंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.