फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर, संवाददाता। जाफरगंज थाना के अंगदपुर गांव में बुधवार रात जमीन विवाद में किसान की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। सुबह खेत में शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी हुई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटी है।अंगदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय तक्की लाल का अपने चचेरे भाईयो से करीब बीस वर्षो से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट में वाद दाखिल था। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को फैसले की तारीख थी। किसान पत्नी के साथ रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि जमीन को लेकर कई बार पहले भी विवाद हो चुका था। जिस जमीन को लेकर विवाद था। वह वर्तमान में तक्की लाल के कब्जे में ही थी। गुरुवार रात किसान अपने खेतों के पास बने मकान में था। तभी हमलवारों ने लाठी डंडो, ईंट पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर ...