जामताड़ा, मई 1 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। फतेहपुर मुख्य मोड़ पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने की। सम्मेलन के दौरान भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने इंडि गठबंधन, हेमंत सोरेन और इरफान अंसारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- मुख्यालय सहित अन्य प्रखंड क्षेत्र में भाजपा ने किया प्रर्दशनकार्यकर्ताओं का आक्रोश आक्रोश जताते हुए कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया। मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबिता झा ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति बिल का समर्थन करते हुए इंडि गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन दलों के विरोध के कारण महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल सका। यह भी पढ़ें...