फतेहपुर, फरवरी 28 -- बिंदकी (फतेहपुर), संवाददाता। आलियाबाद गांव में शनिवार को एक बीएलओ ने बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने पर स्कूल में फांसी लगा जान दे दी। बीएलओ की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने सीधे तौर पर बेटी की शादी के लिए एसडीएम और बीईओ पर छुट्टी न देने और एसआईआर के काम के दबाव में जान देने की बात कही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव नहीं उठने दिया। वह अड़ गए कि तभी शव देंगे, जब जिम्मेदारों के खिलाफ मुकदमा होगा। मौके पर पहुंचे एडीएम और एएसपी के आश्वासन पर जाकर मामला शांत हुआ। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद निवासी 45 वर्षीय अखिलेश कुमार गांव के ही प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र थे। वह बीएलओ के रूप में काम कर रहे थे। अखिलेश की बेटी दिव्यांशी की आठ मार्च को शादी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रह...