फतेहपुर में बिहार पुलिस जवान शैलेंद्र की मौत, मातम
गया, अप्रैल 29 -- फतेहपुर प्रखंड के धनगांव निवासी और झारखंड के रामगढ़ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही शैलेन्द्र प्रसाद का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से लिवर में गंभीर संक्रमण से पीड़ित थे और पटना एम्स में इलाजरत थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें घर लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को गांव स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र अंकित कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा। ग्रामीणों ने शैलेन्द्र प्रसाद को मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।मृतक अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। असामयिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.