फतेहपुर में बांका से हमला कर तीन भतीजों, सरहज-साले को किया मरणासन्न, भीड़ ने आरोपी बहनोई को पीटकर मार डाला
फतेहपुर, सितम्बर 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। औंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार रात करीब दो बजे खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। पत्नी के किसी अन्य के साथ रहने की खुन्नस ने बहनोई अपने बड़े साले को गायब करने के बाद छोटे साले, उसकी पत्नी और लापता साले के तीन बेटों पर बांका से हमला कर मरणासन्न कर दिया। परिजनों व आक्रोशित लोगों ने आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना में घायल चारों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। उधर, बड़े साले के लापता होने से उसकी हत्या किए जाने की आशंका पर पुलिस ग्रामीणों के साथ तालाब, खेत और आसपास के जंगलों में उसकी तलाश कर रही है।औंग थाने के आशापुर गांव निवासी पवन कुमार की ससुराल बीकमपुर गांव में महावीर के यहां है। नौ साल पहले पत्नी आए दिन विवाद के कारण वह मायके में ही रहने लगी थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.