फतेहपुर में बंद घर चोरों के निशाने पर, पांच दिनों में पांच घरों में लाखों की चोरी
गया, मई 21 -- फतेहपुर प्रखंड में बंद घरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते तीन दिनों के भीतर फतेहपुर और गुरपा थाना क्षेत्र में पांच बंद घरों में चोरी की वारदात सामने आने से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल है। चोरों ने सुनसान और ताला बंद घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। गुरपा थाना क्षेत्र के मंझलाकला गांव में 18 मई की रात चोरों ने एक साथ चार बंद घरों में धावा बोल दिया। यह भी पढ़ें- फतेहपुर : बंद पड़े चार घरों में चोरी मामले की स्वान दस्ता टीम ने की जांच घर मालिक शेराज उद्दीन, मंजूर आलम, हाफिज जहूर आलम और सलीमा खातून अपने बेटा-बेटी के पास कोलकाता और दिल्ली गए हुए थे। चोरों ने घरों के ताले तोड़कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.