गया, अप्रैल 14 -- प्रखंड के बदउँआ स्थित न्यू कैरियर शिक्षण संस्थान में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय पासवान ने रोहित कुमार, प्रियांशु कुमार व सोनम कुमारी को साइकिल, बैग व पाठ्य सामग्री प्रदान की। वहीं पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संविधान की पुस्तक देकर सम्मानित किया। अन्य सफल छात्रों को भी पाठ्य सामग्री देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और समाज में सम्मान प्राप्त करता है। समारोह की अध्यक्षता निदेशक बुधलाल प्रसाद ने की। मौके पर कई शिक्षक व ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.