फतेहपुर में पैक्स गोदामों की सघन जांच, धान स्टॉक मिला सही
गया, अप्रैल 3 -- डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को बीडीओ शशिभूषण साहू ने प्रखंड के विभिन्न पैक्स एवं व्यापार मंडल गोदामों की सघन जांच की। इस दौरान धान अधिप्राप्ति से जुड़े अभिलेख, क्रय-विक्रय पंजी, रोकड़ पंजी तथा स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में फतेहपुर, मतासो, मोरहे, नीमी डुमरीचट्टी सहित कई पंचायतों के गोदाम शामिल रहे। बीडीओ ने बताया कि सभी पैक्स में धान का स्टॉक सही पाया गया और कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। बीसीओ दिलीप कुमार जोशी के अनुसार 19 पैक्स के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 1,901 किसानों से लगभग पूरा धान खरीद लिया गया, जो लक्ष्य के बेहद करीब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.