फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। डीआईओएस दफ्तर के बाबू के जान देने के प्रयास मामले में बुधवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। ऑडियो एक कॉल रिकॉर्डिंग है। जिसको बाबू के बेटे ने ही वायरल किया है। दावा किया है कि जब उनकी मां रुपए लौटाने की बात कहने वाली थी उसी समय पूर्व जिलाध्यक्ष ने बात को घुमा दिया। ऑडियो वायरल होने के बाद मुखलाल पाल ने फिर सफाई दी है। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।बता दें कि डीआईओएस दफ्तर में तैनात बाबू विनोद श्रीवास्तव ने सोमवार देर शाम दफ्तर स्थित अपने कार्यालय में एक साथ कई नींद और बीपी की दवा की गोलियां खा ली थीं। हालत बिगड़ने पर साथी कर्मचारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी थी। परिजनों ने शहर के एक प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.