गया, अप्रैल 19 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, हालात तब और बिगड़ गए जब एक पक्ष के लोगों ने पुलिस के साथ भी बदसलूकी कर दी। इलाज के लिए ले जा रहे घायल को गाड़ी से खींचकर फिर पिटाई कर दी। फिर अतिरिक्त बल बुलाकर पुलिस ने स्थिति को संभाली। बताया जाता है कि डिहुरी गांव में दर्शन महतो और संदीप कुमार के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो रविवार को अचानक हिंसक रूप ले बैठा। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। इस मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से संजीत प्रसाद, शरीश कुमार, सुरुचि कुमारी, रेखा देवी व सचिन कुमार और दूसरे पक्ष से दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.