गया, जून 20 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के बिलंदपुर गांव की 14 वर्षीय छात्रा से कथित छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता की शिकायत पर मायापुर गांव के एक युवक समेत करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता के पिता मनोज चौधरी ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि उनकी पुत्री प्रतिदिन पढ़ाई के लिए घर से जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान मायापुर गांव निवासी ऋतिक कुमार कई दिनों से रास्ते में उसका पीछा कर छेड़खानी करता था। छात्रा को लगातार परेशान करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। आरोप है कि उसकी सहेलियों के साथ भी अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती थी। मंगलवार को छात्रा ने घर लौटकर पूरी घटना की जानक...