भागलपुर, अप्रैल 11 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार को दो महिलाओं ने डिजाइन बनवाने के नाम पर दस लाख रुपए के जेवरात की ठगी कर ली। कुछ घंटे बाद जब दोनों महिला गांव वापस नहीं पहुंची तो ठगी की शिकार हुई महिलाओं ने नाथनगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि फतेहपुर निवासी सुजीत राय की पत्नी सोनी राय ठगी की शिकार हुई थी। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित सोनी ने बताया कि उनका लगभग दो भर का सोने का मंगलसूत्र और एक डायमंड का रिंग दोनों महिला ने डिजाइन बनवाने के नाम पर ठग लिया और फरार हो गई। यह सब कैसे हुआ उन्हें पता तक नहीं चला। पुलिस अब महिला के पहचान में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.