गया, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र जगन्नाथपुर के पास रविवार को बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पत्नी राजेश्वरी देवी की मौत हो गई। पति सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए गया जी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुरुसर्वे गांव के रहने वाले हैं। टक्कर के बाद ट्रैक्टर भी सड़क से नीचे पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह घटना रविवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार, राजेश्वरी देवी (65) अपने पति सुरेंद्र सिंह (66) के साथ बाइक से गया से गुरुसर्वे गांव आ रही थी। वे फतेहपुर-गया भाया करियादपुर सड़क पर मध्य विद्यालय जगरनाथपुर के पास से गुजर रहे थे। इसी समय तेज गति में रहा ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए गया जी ले जाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.