गया, दिसम्बर 18 -- गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन के पास स्थित ढाढ़र नदी रेल पुल पर ट्रेन से कटकर एक छात्रा की मौत हो गई। आरपीएफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी (16) फतेहपुर थाना क्षेत्र के निरौर गांव के सुरेश यादव की पुत्री थी। नेहा डुमरीचट्टी से ट्यूशन पढ़कर घर लौटने के दौरान घना कोहरे के कारण पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। यह घटना गुरुवार की सुबह 10 बजे की है। वह ढाढ़र नदी रेल पुल पर डाउन रेल लाइन से होकर जा रही थी। इसी समय पीछे से ट्रेन आ गई। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बल के साथ मौके मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इनकी सूचना पर फतेहपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.