गया, अप्रैल 11 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपीमोड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात टल गई। बदमाशों ने बाला जी ज्वेलर्स के शटर का ताला काटकर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन आसपास के लोगों की सतर्कता से उनका प्रयास विफल हो गया। बताया गया कि रात करीब दो बजे चोरों ने दुकान के दो ताले काट दिए और शटर खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए, जिससे चोर घबरा गए और कटे ताले के साथ फरार हो गए। दुकान मालिक रूपेश वर्मा ने बताया कि चोरों ने दीवार में सेंध लगाने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इलाके में बढ़ती चोरी से व्यवसायियों में भय का माहौल है।(फतेहपुर से सुधीर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.