हाजीपुर, फरवरी 17 -- राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में पिछले कई दिनों से नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों ने सोमवार को पंप चालक के खिलाफ हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि पिछले 6 दिनों से ऑपरेटर के द्वारा मोटर नहीं चलाया जा रहा है। इससे सैकड़ों लोगों के घर में शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इसकी जानकारी विभाग के जेई को दी गई। उसके बाद भी ऑपरेटर के द्वारा मोटर नहीं चलाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से फतेहपुर पंचायत के आधा दर्जन से अधिक वार्ड में नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है। शुद्ध पेयजल नहीं मिलने के कारण लोग इधर-उधर पानी के लिए भटक रहे हैं। स्थानीय अमित कुमार ने बताया कि प्रखंड परिसर में लोक स्वास्थ्य अभियंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.