गया, अप्रैल 8 -- थाना क्षेत्र के कोथर गांव में जमीन विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में चल रहा है। बताया गया है कि रामप्रवेश सिंह और अखिलेश सिंह के बीच जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को अमीन द्वारा जमीन की मापी के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि कन्हैया कुमार समेत अन्य लोगों ने ईंट-पत्थर और लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में रिशु कुमार, अखिलेश सिंह, सोना देवी और आनंदी सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.