गया, अप्रैल 26 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहन चालकों से 67 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई। चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र के झंडाचौक मुख्य चौराहा, फतेहपुर बजरंगबली मोड़, वजीरगंज-रजौली दोमुहान मोड़, पहाड़पुर बजरंगबली मोड़ और डुमरीचट्टी सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 56 बाइकों की जांच की। जांच में 14 बाइक चालकों के पास जरूरी कागजात अधूरे पाए गए या उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित चालकों पर 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और मौके पर ही वसूली भी की।उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.