फतेहपुर में घर में घुसकर की मारपीट, नकदी छीनने का आरोप
गया, मई 12 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहन सिंह ने थाना में आवेदन देकर गांव के बब्लु सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह घर में बैठे थे। इसी दौरान बब्लु सिंह तीन अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सभी ने मिलकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपित कमरे में घुस गए और बिस्तर के नीचे रखे पांच हजार रुपये निकाल लिए। मोहन सिंह के अनुसार, अगले दिन मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आरोपित फिर घर पहुंचे और लाठी से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें मृत समझकर आरोपित फरार हो गए। बाद में उनके भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.